हरित योग कार्यक्रम से दिया मानसिक शांति का संदेश

हरित योग कार्यक्रम से दिया मानसिक शांति का संदेश

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के जनजागरूकता अभियान के तहत बड़े हनुमान मंदिर, बैरागी कैंप में ‘हरित योग कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय रहे। सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक शांति और पर्यावरणीय संतुलन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “योग करें-प्रकृति बचाएं” तथा “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण, समृद्ध जीवन” का संकल्प लिया। आयोजन की उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *