बहुद्देशीय शिविर में 2,348 नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत रुड़की नगर निगम सभागार में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में 2,348 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न सेवाओं एवं प्रमाण-पत्रों के लिए 203 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 426 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सांसद कल्पना सैनी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।