दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रेकर की तलाश जारी, कई एजेंसियां जुटीं

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से 29/30 मई की रात लापता हुई 24 वर्षीय ट्रेकर बबीता पाण्डे की तलाश के लिए पुलिस और जिला प्रशासन का व्यापक खोज एवं जांच अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रही हैं।
पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), आईटीबीपी, सेना, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें सर्च ऑपरेशन में लगी हैं। ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, झाड़ियों और संभावित क्षेत्रों में ड्रोन, डॉग स्क्वाड और हेलीकॉप्टर की मदद से व्यापक खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने झीलों और दलदली क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस ने दयारा, रैथल और आसपास के होटल-गेस्ट हाउसों की जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल तथा विभिन्न मार्गों पर पूछताछ अभियान तेज कर दिया है। मामले में परिजनों की शिकायत पर युवती के दो साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस सीडीआर, लोकेशन विश्लेषण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है। युवती की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास लगातार जारी हैं।