जर्जर कार्यालय में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी

जर्जर कार्यालय में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी


देहरादून/डाकपत्थर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय डाकपत्थर की हालत जर्जर बनी हुई है। भवन की दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह उखड़ चुका है और सीलन के कारण कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज भी प्रभावित हो रहे हैं। भवन की बाहरी और अंदरूनी दीवारों पर नमी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
जर्जर भवन में कर्मचारी जोखिम के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कार्यालय में पर्याप्त पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने समय रहते भवन की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने भवन की स्थिति को स्वीकार करते हुए बताया कि वर्तमान में उनके पास तीन स्थानों का चार्ज है। उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति संज्ञान में है और जल्द ही कार्यालय को डाकपत्थर में नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *