पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनि की रेती पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। 19-20 सितंबर की रात कपटीयाल मोड़ ढालवाला से विनीत भट्ट को 5.01 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। वहीं तपोवन बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान सलमान और मनीष नेगी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 420 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *