सैनी समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष, कार्रवाई की मांग

सैनी समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष, कार्रवाई की मांग

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर सैनी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार सैनी ने कहा कि किसी भी समाज या वर्ग के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। मास्टर कुशल पाल सैनी ने सभी समाजों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। यशवीर सिंह सैनी और राहुल सैनी ने भी नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *