प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, हटाए 150 अवैध अतिक्रमण

प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, हटाए 150 अवैध अतिक्रमण
 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत हरिद्वार जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ तक अभियान चलाया गया, जहां लगभग 60 अवैध कब्जे हटाए गए। वहीं उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में जयराम आश्रम से वाल्मीकि चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नालियों और फुटपाथों पर किए गए करीब 90 अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान नालियों के ऊपर बने कई खोखे और ढाबों को भी ध्वस्त किया गया।
प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा तथा आगामी कांवड़ मेले को सुचारु, सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने से पहले सभी स्थलों की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *