रोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा गढ़वाल विवि का विकास: कुलपति

विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
श्रीनगर गढ़वाल। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार, कौशल और जीवन की स्पष्ट दिशा देना है। अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित समारोह में उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और मजबूत अधोसंरचना को विश्वविद्यालय विकास का आधार बताया।
कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, नए शैक्षणिक प्रयोगों और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा पर्वतीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने उत्तराखंड में बढ़ते पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा को स्थानीय रोजगार और आजीविका से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और संस्थागत उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।