श्रीनगर में हुड़दंग कर रहे सात लोग गिरफ्तार

श्रीनगर में हुड़दंग कर रहे सात लोग गिरफ्तार


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग और मारपीट कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने केवी स्कूल के समीप कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172 के तहत वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *