चारधाम यात्रा के दौरान दवा उपलब्धता पर दिया जोर

चारधाम यात्रा के दौरान दवा उपलब्धता पर दिया जोर


चमोली। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दवा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते
हुए हार्दिक भट्ट ने सभी मेडिकल स्टोरों पर आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाएं 24 घंटे उचित मूल्य पर उपलब्ध रहें तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए। बिना चिकित्सकीय पर्चे के नार्काेटिक्स और मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने, एक्सपायरी दवाओं के भंडारण पर कार्रवाई करने तथा सभी मेडिकल स्टोरों में योग्य फार्मासिस्ट और सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने दवा व्यवसायियों से यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *