चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू

चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू


देहरादून। चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
मौके पर टाटा टियागो कार संख्या ’’क्स्9ब् 8092’’ सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में मिली। वाहन में तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में दो लोग गंभीर तथा तीन लोग सामान्य रूप से घायल हुए। एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों में रोहन कुमार (23), अभिषेक दुबे (26), अभिषेक (26), शिवानी सिंह (22) और प्रिन्स राज (22) शामिल हैं। सभी दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के निवासी बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *