डोबरा-चांटी पुल से कोटि कॉलोनी मार्ग पर यातायात बहाल

डोबरा-चांटी पुल से कोटि कॉलोनी मार्ग पर यातायात बहाल


टिहरी गढ़वाल। डोबरा-चांटी पुल से कोटि कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन के कारण बाधित यातायात को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से दोबारा सुचारु कर दिया गया है। 19 मई को सड़क कटिंग कार्य के दौरान अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। लगातार अभियान चलाकर सड़क से मलबा हटाया गया और मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर आवागमन सामान्य है तथा लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *