पुलिस ने किया डीआईटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने किया डीआईटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित राजकीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर दून पुलिस ने डीआईटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शासन द्वारा तीन दिन का राजकीय शोक घोषित करते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद राजपुर क्षेत्र स्थित क्प्ज् न्दपअमतेपजल परिसर में 19 मई की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर धारा 223 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *