महाराष्ट्र से आए 70 सदस्यीय दल ने डीएम और विधायक से की मुलाकात

महाराष्ट्र से आए 70 सदस्यीय दल ने डीएम और विधायक से की मुलाकात


उत्तरकाशी। महाराष्ट्र के अकोला और बुलडाणा जनपद से चारधाम यात्रा पर आए 70 सदस्यीय यात्रियों के दल ने सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान से मुलाकात की। यात्रियों ने चारधाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
यात्रियों ने कहा कि यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन, मार्ग व्यवस्था, आवश्यक जानकारी और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन के प्रयासों से उन्हें काफी सहयोग मिला। उन्होंने उत्तराखंड में स्थानीय स्तर पर मिले सहयोग की भी सराहना की। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने महाराष्ट्र से आए यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *