ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं जिलाधिकारी, विकास कार्यों का लिया जायजा

ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं जिलाधिकारी, विकास कार्यों का लिया जायजा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने ल्वाली और घीड़ी क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों, आजीविका गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं और ग्रामीण सुविधाओं का जायजा लिया। ल्वाली में उन्होंने महिला समूह द्वारा संचालित संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। महिलाओं ने बुश कटर, डिहाइड्रेटर और ग्रेडिंग मशीन की आवश्यकता बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ल्वाली में उन्होंने बाल मेले में विद्यार्थियों के मॉडल देखे और कक्षा पांचवीं के बच्चों से संवाद किया। गणित की बुनियादी समझ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए उन्होंने गैस कनेक्शन होने के बावजूद लकड़ी के चूल्हे के उपयोग पर नाराजगी जताई।

इसके बाद घीड़ी पहुंचकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने प्रस्तावित शहीद पार्क की भूमि और डिजाइन का निरीक्षण करते हुए विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। पार्क में ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और सौंदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, बिजली, विद्यालय मरम्मत और सामुदायिक भवन संबंधी समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *