आर्मी मैन की सूझबूझ से जंगल की आग पर पाया गया काबू

आर्मी मैन की सूझबूझ से जंगल की आग पर पाया गया काबू


चमोली। चमोली जनपद के चमोली रेंज और अलकनंदा रेंज क्षेत्र में अचानक जंगल में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आर्मी मैन दिनेश पुरोहित ने आग को बढ़ता देख बिना समय गंवाए स्वयं आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग को आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की और आसपास के लोगों को भी इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर डीएफओ बद्रीनाथ तथा चमोली और अलकनंदा रेंज की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग बुझाने के दौरान दिनेश पुरोहित को हल्की चोटें भी आईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वनाग्नि की घटनाओं में हर नागरिक को जिम्मेदारी निभाते हुए आग बुझाने में सहयोग करना चाहिए और जंगलों को आग से बचाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *