हत्या और ड्रग्स तस्करी समेत संगीन अपराधों में तीन पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा

हत्या और ड्रग्स तस्करी समेत संगीन अपराधों में तीन पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा


देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने हत्या, बलवा, रंगदारी और मादक पदार्थों की तस्करी समेत विभिन्न संगीन अपराधों में लिप्त बताए जा रहे तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को गैंग लीडर राजन उर्फ जैकी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 238/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि गिरोह के सदस्य मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। साथ ही आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई कथित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उनके जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपियों में गैंग लीडर राजन उर्फ जैकी (36) निवासी सहारनपुर, अमित भटेजा (38) निवासी सहारनपुर और हुमेरा खान उर्फ जोया (22) निवासी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *