पुलिस ने 15 वर्षीय बालक को हरिद्वार से किया बरामद

पुलिस ने 15 वर्षीय बालक को हरिद्वार से किया बरामद


देहरादून। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत दून पुलिस ने एक बार फिर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। डोईवाला क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने हरिद्वार से सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर कोतवाली डोईवाला में मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सोशल मीडिया की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान 15 अप्रैल को बालक के हरिद्वार में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने दून पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *