मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना की भोग प्रसाद सामग्री

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना की भोग प्रसाद सामग्री


हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना की गई। यह सामग्री निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजन के उपरांत हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए प्रेषित की गई।
निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। श्रीमहंत रामरतन गिरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यह भोग सामग्री भेजी जाती है, जो परंपरागत रूप से धाम में उपयोग की जाती है मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने इसे हरिद्वार और गंगोत्री के बीच आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक बताया। इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *