हरिद्वार में मखाना खेती का शुभारंभ, कृषि मंत्री ने किया रोपण

हरिद्वार। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर क्षेत्र के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं खेत में मखाना रोपण कर जनपद में इसकी औपचारिक शुरुआत की।
यह पहल पहली बार उत्तराखंड में शुरू की गई है, जिसे बिहार की एक संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। मंत्री ने इस प्रयास को किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छंतमदकतं डवकप के नेतृत्व में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत अनुसंधान, बीज उत्पादन, कौशल विकास, विपणन और निर्यात को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण, सेमिनार और प्रदर्शन प्लॉट की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कार्ययोजना को मंजूरी दी है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को उद्यानिकी प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।