अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 37 बोतल अंग्रेजी शराब और 58 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को रूटीन चेकिंग के दौरान बाजार क्षेत्र से सहदेव कुमार (35) को अपने प्रतिष्ठान में बिना लाइसेंस शराब पिलाने और 37 बोतल शराब रखने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं आईएसबीटी क्षेत्र से सुरेश साहनी (30) को 58 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *