कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (28 जून 2026) के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि 28 जून को जनपद में 1505 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी, जिनमें 1399 स्थिर, 82 ट्रांजिट और 24 मोबाइल बूथ शामिल हैं। इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक 1362 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा, बाल विकास, पंचायती राज और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का अभियान है और प्रत्येक पात्र बच्चे तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाए।

प्लस पोलियो अभियान को लेकर सीएमओ ने की अपील

हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को बूथों पर लाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि 28 जून को जनपद के सभी बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 जून से 4 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *