पुल निर्माण में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने पीएमजीएसवाई प्रथम के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार सैनी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई घनसाली विकासखंड के गेंवाली गांव को जोड़ने वाले पुल निर्माण में लंबे समय से धीमी प्रगति पाए जाने पर की गई।
जिलाधिकारी ने 9 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान पाया कि दो वर्षों में कार्य अत्यंत न्यून रहा। जबकि पूर्व में भी अधिकारी को दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही और अनुश्रवण की कमी को गंभीर मानते हुए शासन को भी पत्र भेजा गया है।