गोदियाल ने श्रीनगर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले

गोदियाल ने श्रीनगर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिले


श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पाबौ और थलीसैंण ब्लॉक के डोबरा, डूंगरी, रिखोली सहित कई गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी ली।
गोदियाल ने कहा कि बरसात के दौरान भू-धंसाव और अन्य आपदाओं से प्रभावित गांवों में लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में आवासीय मकानों में दरारें आने से ग्रामीणों के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *