कोषागार रुड़की का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

कोषागार रुड़की का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण


रुड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट ने बुधवार को कोषागार रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों, वित्तीय कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कोषागार की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न कार्यों के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयीन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा दक्षता सुनिश्चित की जाए। कोषागार की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रकरणों का निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा के अनुरूप निस्तारण किया जाए। साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान कोषागार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *