डीएवी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस समन्वय समिति ने की बैठक, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस समन्वय समिति ने की बैठक, निष्पक्ष जांच की मांग


देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव से जुड़े घटनाक्रम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल ने की।
बैठक में चुनाव के दौरान हुई घटनाओं, मतगणना प्रक्रिया और प्रशासन की भूमिका पर चर्चा की गई। पोखरियाल ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक दबाव का इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और दबावमुक्त तरीके से होने चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर कथित अव्यवस्था और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष ने चुनाव नियमों का उल्लंघन किया है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। समन्वय समिति ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी राय भी ली जा रही है। बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, कुलदीप कोहली, विजय प्रताप मल, महिपाल शाह, ओमप्रकाश सती, विकास नेगी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *