चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज


हरिद्वार। चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में मिठाई सप्लाई वाहन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 50 किलो खराब मिठाइयां जब्त कर नष्ट कर दीं। इनमें बूंदी लड्डू, मिल्क केक और रसगुल्ले शामिल थे।
टीम ने मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे और विक्रेता को नोटिस जारी किया। उसे स्वच्छता बनाए रखने और तापमान नियंत्रित वाहन में मिठाई परिवहन के निर्देश दिए गए। संबंधित विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *