मरगूबपुर कॉलेज में छात्र नेता से अभद्रता का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

मरगूबपुर कॉलेज में छात्र नेता से अभद्रता का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता लुकमान के साथ दो अध्यापकों द्वारा अभद्रता और हाथापाई के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लुकमान का आरोप है कि 17 अप्रैल को छात्रसंघ कार्यालय में बैठे दौरान हिंदी विभाग के अनिल कुमार कटियार और अंग्रेजी विभाग के मुकेश कुमार गुप्ता ने कार्यालय में घुसकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और बाहर निकालने का प्रयास किया।
घटना के विरोध में एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक संबंधित अध्यापक माफी नहीं मांगते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *