लंबित मामलों के निस्तारण और समाधान समारोह के प्रचार पर जोर

लंबित मामलों के निस्तारण और समाधान समारोह के प्रचार पर जोर


पौड़ी गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सचिव ने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता समयबद्ध पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)” के सफल आयोजन और प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *