गंगा नदी में फंसे युवक को पुलिस ने सकुशल बचाया

टिहरी गढ़वाल। गंगा नदी में बीच धारा में फंसे एक युवक को टिहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल रेस्क्यू किया। युवक स्वर्ग आश्रम घाट क्षेत्र से तैरते हुए नदी के बीच पहुंच गया था, लेकिन तेज बहाव और अत्यधिक चौड़ाई के कारण वापस किनारे नहीं लौट सका। मौके पर मौजूद थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने युवक की आवाज सुनते ही मोटर बोट के जरिए नदी के बीच पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। युवक ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से गंगा में तैराकी के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।