दून पुलिस ने लौटाया पर्यटक का खोया पर्स

देहरादून। मसूरी घूमने आए दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव कुमार का पर्स झड़ीपानी क्षेत्र में खो गया, जिसकी सूचना उन्होंने चौकी बार्लाेगंज पुलिस को दी। पर्स में नगदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया और अल्प समय में पर्स बरामद कर लिया।
पर्स में 6900 रुपये नगद और दो आधार कार्ड सुरक्षित मिले, जिन्हें जांच के बाद पर्यटक को सौंप दिया गया। खोया सामान वापस मिलने पर पर्यटक ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रदीप गिरी शामिल रहे।