थराली पुलिस ने दो नाबालिगों को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद

थराली पुलिस ने दो नाबालिगों को हरिद्वार से किया सकुशल बरामद


थराली। थाना थराली पुलिस ने “ऑपरेशन सकुशल घर वापसी” के तहत आठ दिन की कड़ी मेहनत के बाद घर छोड़कर हरिद्वार पहुंचे दो नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों बच्चे पढ़ाई के दबाव और डांट के डर से घर से निकले थे।
24 अप्रैल को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली और 150 से ज्यादा होटल व धर्मशालाओं में तलाश अभियान चलाया। ग्वालदम से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून होते हुए आखिरकार हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला गया। परिजनों ने बच्चों की सकुशल वापसी पर पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और मित्रवत व्यवहार रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *