ऑपरेशन प्रहार के तहत हुड़दंग कर रहे 3 युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हुड़दंग कर रहे 3 युवक गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून चवसपबम लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली कि खुड़बुड़ा मंडी के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं और शोर-शराबा कर माहौल बिगाड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक और अधिक उग्र होकर गाली-गलौज व झगड़ा करने लगे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आर्यन कुमार, अनुष साहनी और सूरज को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुसुम पुरोहित, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *