ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न मामलों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम लगातार वारंटियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ एनआई एक्ट से जुड़े मामले दर्ज पाए गए। सुरागरसी और दबिश के बाद 11 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी शैलेश डिमरी निवासी अजबपुर कला, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी और कांस्टेबल नीरज चौहान शामिल रहे।