मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चमोली। मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पोखरी पुलिस ने सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। टावर के केयरटेकर ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया था कि दो व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते भाग रहे हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इस दौरान भ्त् 02 ठब् 6155 मोटरसाइकिल सवार रोहित रावत (27) निवासी पौड़ी और मनीष रमोला (24) निवासी उत्तरकाशी को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ में पूर्व में भी टावर से बैटरियां चोरी करने की बात सामने आई। दोनों के खिलाफ धारा 305(क) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।