श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था सुचारू, व्यापारियों का धरना समाप्त

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में केदारनाथ धाम व्यापारी संघ एवं स्थानीय दुकानदारों ने हेलीपैड परिसर में धरना दिया। मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट की। वार्ता के बाद अपराह्न करीब 3रू30 बजे व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद धाम में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन व्यवस्था और यात्रा संबंधी गतिविधियां सुचारू हैं। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।