सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वैशाखी पर्व

सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वैशाखी पर्व


देहरादून। विकासनगर व हरबर्टपुर स्थित सेपियंस विद्यालय में वैशाखी पर्व और बाबा साहेब की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को वैशाखी के महत्व से अवगत कराया गया। कक्षा दसवीं के छात्रों ने गीत, विचार व कविताएं प्रस्तुत कीं, जबकि कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। ‘गिद्दा’ विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *