उत्तराखंड में लागू हुई वन टाइम सेटलमेंट योजना
हरिद्वार। प्रदेश में लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत पक्षकार स्टाम्प कमी की धनराशि, नियमानुसार ब्याज और मात्र 100 रुपये टोकन अर्थदंड जमा कर अपने लंबित वादों का अंतिम निस्तारण करा सकेंगे। योजना का लाभ लंबित स्टाम्प वादों, अपीलों और निगरानी वादों में मिलेगा। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी।