आजादी के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जुड़ा है कांग्रेस का इतिहास

आजादी के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जुड़ा है कांग्रेस का इतिहास

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा विधायक बंशीधर भगत के कांग्रेस के इतिहास को नरसंहारों से दागदार बताने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी के संघर्ष, त्याग, बलिदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के योगदान से जुड़ा है। इस तरह की टिप्पणी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान है।
डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस के इतिहास पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान देती है। उन्होंने बंशीधर भगत से पूछा कि वे किन नरसंहारों की बात कर रहे हैं और उनके आरोपों का ऐतिहासिक आधार क्या है? उन्होंने भाजपा के इतिहास पर भी सवाल उठाते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उसके नेताओं की भूमिका को लेकर आरोप लगाए। डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा को अपनी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों का हिसाब जनता को देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *