जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना शुरू
उत्तरकाशी। जनगणना-2027 के तहत उत्तरकाशी में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रशांत आर्य ने अभियान का शुभारंभ करते हुए एलईडी प्रचार वाहन को रवाना किया। नागरिक 16 से 30 नवंबर तक भारत सरकार के पोर्टल ेम.बमदेने.हवअ.पद पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच घर पहुंचने वाले जनगणना प्रगणकों को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।