विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन

उत्तरकाशी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान कार्मिकों की उपलब्धता और प्रशिक्षण, मतदान सामग्री, वाहनों, संचार तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, रोशनी और पहुंच मार्ग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *