छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तरकाशी। यातायात पुलिस ने श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, उजेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। निरीक्षक यातायात सुनील कुमार और उनकी टीम ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने और बाइक स्टंटबाजी से दूर रहने की अपील की। छात्रों को उत्तराखंड पुलिस ऐप की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों यानी गुड सेमेरिटन की भूमिका समझाते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।