कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन


उत्तरकाशी। बीआरओ द्वारा नौकरी से हटाए गए 45 व्यक्तियों की पुनः बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बीआरओ कमांडर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को शुरुआत में कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी और बहस हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यालय परिसर में प्रवेश कर गए। वहां भी उन्होंने नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों की बहाली की मांग उठाई। इसके बाद प्रदर्शनकारी बीआरओ कमांडर के कार्यालय पहुंचे और उनके साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान कमांडर ने हटाए गए सभी 45 व्यक्तियों की पुनः बहाली को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे और मामले में अपना समर्थन जताया। यूकेडी ने कहा कि प्रभावित लोगों की बहाली होने तक मामले पर नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *