409 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

409 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार


टिहरी। ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना मुनि की रेती पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 27 अगस्त की शाम ढालवाला के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से ’’409 ग्राम चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू’’ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सागर (24) निवासी सहारनपुर और धर्म सिंह राणा (50) निवासी गंगी, घनसाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने चरस घनसाली क्षेत्र से लाकर तस्करी करने की बात स्वीकार की। जांच में सागर का पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जाना सामने आया है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने नशे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *