पौड़ी में गोवंशीय पशुओं में लंपी जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट

पौड़ी में गोवंशीय पशुओं में लंपी जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट


पौड़ी। जनपद पौड़ी में कुछ गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज से मिलते-जुलते लक्षण मिलने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। रोग की पुष्टि के लिए संदिग्ध पशुओं के ’’21 रक्त नमूने’’ जांच हेतु आईवीआरआई, बरेली भेजे गए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में टीकाकरण अभियान भी जारी है। अब तक ’’69,916 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण’’ किया जा चुका है, जबकि 26 हजार वैक्सीन डोज प्राप्त कर संबंधित पशु चिकित्सालयों एवं सेवा केंद्रों में वितरित की जा रही हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि लंपी में बुखार, सुस्ती, त्वचा पर गांठें, भूख कम लगना, लंगड़ापन और सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने पशुपालकों से संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। अन्य राज्यों व जिलों से पशुओं के आवागमन पर एहतियातन प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *