खेल और अध्यात्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

श्रीनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के तत्वावधान में “खेलों में आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश” विषय पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में उत्तर भारत के 21 केंद्रों से स्पोर्ट्स विंग के सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक खेल निदेशक डॉ. मोहित बिष्ट ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन और राजयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव कम करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। निदेशक बीके मेहर चंद ने कहा कि खेल और अध्यात्म का समन्वय जीवन में सफलता के साथ आंतरिक शांति भी प्रदान करता है।