फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती से ठगी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती से ठगी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


चमोली। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा स्वयं को आर्मी का जवान बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया गया और बाद में उसकी निजी फोटो व वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर 1 लाख की ठगी की गई।
प्रकरण 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग में दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर मामला गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में ट्रेस की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल 2026 को आरोपी कुलदीप भंडारी (22 वर्ष), निवासी ढंडेरा, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की तत्परता से मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *