मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के अनुरूप जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं सेतु विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है तथा बड़ी आबादी को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा द्वारा चिल्लरखालदृसिगड्डीदृकोटद्वारदृपाखरौ मोटर मार्ग के 12 किमी हिस्से का सुदृढ़ीकरण 1825.35 लाख की लागत से किया गया। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र सहित अनेक घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ता है और वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में भी महत्वपूर्ण है, जिससे लगभग 80 हजार की आबादी लाभान्वित हो रही है। इसी प्रकार हल्दूखाता-सिगड्डी मार्ग पर 30 मीटर स्पान आरसीसी सेतु 236.31 लाख की लागत से तथा लालपानीदृसनेह मार्ग पर चार पुलियों का निर्माण 369.60 लाख की लागत से पूर्ण हुआ। इनसे क्षेत्र में सुरक्षित, निर्बाध एवं वर्षभर आवागमन सुनिश्चित हुआ है।