थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात

थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात


श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 1.09 करोड़ रुपये से पूर्ण हुए चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण तथा भेड़गांव मल्ला मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने ग्राम कलाण स्थित भैरव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, सड़क, खेल और पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *