काठमांडू कराटे प्रतियोगिता में टिहरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

काठमांडू कराटे प्रतियोगिता में टिहरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


टिहरी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इंडिया टीम के कोच क्यूशी विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि मनस्वी, आराध्य भंडारी, करन और हर्षित भट्ट सहित खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करन ने फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शीघ्र सम्मानित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *